Homeकोरोनाकोरोना वायरस अपडेट: 44 दिन बाद सबसे कम मामले आए, पिछले 24...
कोरोना

कोरोना वायरस अपडेट: 44 दिन बाद सबसे कम मामले आए, पिछले 24 घंटे में 1.86 लाख नए केस दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp

दिल्ली: देश में कोरोना का कहर कुछ कम होने लगा हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1,86000 नये कोरोना के मामले सामने आए हैं और 3 हजार 660 संक्रमितों ने अपनी जान गवां दी. वहीं 2,59,459 लोग कोविड से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को 2,11,298 नए मामले दर्ज किए गए थे और 3 हजार 847 संक्रमितों की मौत हुई थी.

27 मई तक पुरे देश में 20 करोड़ 46 लाख लोगो को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी हैं. पिछले दिन 18,85,805 टीके लगाए गए. वहीं अब तक देश में 33 करोड़ 90 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं.

दूसरी लहर का कहर कुछ कम

 

 

केंद्र सरकार ने कहा कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर कुछ मंदी पड़ रही है और उम्मीद की जा रही हैं कि आने वाले दिनों में कोरोना कर्फ्यू में अधिक ढील के बावजूद भी मामलों में कमी बनी रहेगी. लेकिन साथ ही अब भी उपचाराधीन केस बहुत अधिक हैं.

देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.15% है जबकि रिकवरी रेट 90% से अधिक है. एक्टिव मामले घटकर 9% से कम हो गए हैं. कोविड के एक्टिव केस के मामले में वर्ल्ड में भारत का दूसरा स्थान पर है. जबकि पूरी दुनिया में ब्राजील, अमेरिका, के बाद सबसे ज्यादा मौते भारत में ही हुई है.

दिव्यांगों, बुजुर्गों, को घरों के पास टीका लगाने की सुविधा

 

 

भारत सरकार ने टीकाकरण को घरों के पास लगाने के संबंध में गाइडलाइन जारी की हैं, जिससे दिव्यांगों और बुजुर्गों को कोविड से सुरक्षा के लिए टीका लगवाने में आसानी होगी. मंत्रालय ने ‘घर के पास कोरोना टीकाकरण केंद्र’ दिशानिर्देशों में कहा कि ऐसे केंद्रों पर उम्र 60 साल से अधिक के बुजुर्गों और 60 साल से कम उम्र के शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांगो को टीका लगवाया जायेगा.

Source link

  • Tags
  • आज कोविड -19 मामले
  • कोरोनावाइरस
  • कोरोनावाइरस खबरें
  • कोरोनावाइरस मृत्यु
  • कोरोनावायरस इंडिया अपडेट
  • कोरोनावायरस इंडिया हाइलाइट्स
  • कोविड -19 केस
  • कोविड -19 मामले आज
  • भारत में कोरोना मौत Death
  • भारत में कोरोनावायरस
Facebook
Twitter
WhatsApp
Previous articleदेवभूमि कोरोना संक्रमण: मृत्यु दर में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर, सरकार के सामने मौतें रोकना सबसे बड़ी चुनौती
RELATED ARTICLES
कोरोना

महाराष्ट्र मुंबई: डॉक्टर बनने के 1 माह बाद ही किसान के बेटे की कोरोना से मौत

कोरोना

किसानों का विरोध: कल किसानों का कृषि कानूनों के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, सरकार बोली- बन सकते हैं कोरोना के ‘सुपर-स्प्रेडर’

कोरोना

देश की कोविड-19 अपडेट: कोरोना मौत का नया रिकॉर्ड, अबतक 3 लाख लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में 2.22 लाख नए मामले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

देवभूमि कोरोना संक्रमण: मृत्यु दर में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर, सरकार के सामने मौतें रोकना सबसे बड़ी चुनौती

इंग्लैंड के बल्लेबाज मेरी गेंद को समझ नही पाए, ये मेरी कामयाबी का राज : अक्षर पटेल

‘पुष्पक’ की गति से ढहा रेलवे स्टेशन! 110KMPH की गति से गुजरी ट्रेन, पलक झपकते ही भरभराकर गिरा रेलवे स्टेशन

Recent Comments

Aaj24x7 News
%d bloggers like this: