पीएम मोदी: प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा एलान किया. उन्होंने कहा कि 21 जून, सोमवार से देश के हर प्रदेश में, 18 साल से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए, केंद्र सरकार राज्यों को फ्री वैक्सीन मुहैया कराएगी.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार के सामने अलग-अलग सुझाव भी आने लगे कि, राज्य सरकारों को छूट क्यों नहीं दी जा रही है? कुछ ने तो One Size Does Not Fit All जैसी बातें कही.
पीएम ने कहा कि 16 जनवरी से अप्रैल तक, वैक्सीनेशन कार्यक्रम केंद्र सरकार ही चला रही थी. देश के नागरिक अनुशासन का पालन करते हुए, वैक्सीन लगवा रहे थे. इस समय पर कई राज्यों ने फिर कहा कि वैक्सीन का काम राज्यों पर छोड़ दिया जाए. अलग-अलग तरह के स्वर उठे. जैसे कि Age Group क्यों बनाए, उम्र की सीमा केंद्र सरकार ही क्यों तय करे? आवाजें ऐसी भी उठीं कि बुजुर्गों का वैक्सीनेशन ही पहले क्यों हो रहा है? मीडिया के एक ग्रुप ने इसे कैंपेन के रूप में भी चलाया.
मोदी ने कहा कि 21 जून से देश के हर प्रदेश में, 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी लोगो के लिए भारत सरकार राज्यों को फ्री वैक्सीन देगी. वैक्सीन कंपनी से 75% वैक्सीन खरीदकर केंद्र सरकार राज्य सरकारों को देगी. और राज्यों के पास वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25% काम था, वो भी भारत सरकार उठाएगी. ये 2 सप्ताह तक लागू रहेगी. इन 2 वीक में राज्य और केंद्र सरकारें मिलकर गाइडलाइंस के मुताबिक तैयारी कर लेंगी.
पीएम बोले कि देश में बन रही वैक्सीन का 25% प्राइवेट अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी. प्राइवेट अस्पताल एक डोज पर 150 रुपए से ज्यादा सर्विस चार्ज नही ले सकेंगे. इसकी निगरानी का काम राज्यों के ही पास रहेगा.
कुछ लोगो आज भी वैक्सीन को लेकर आशंका पैदा कर रहे है, अफवाहें फैला रहे हैं, भोले-भाले भाई-बहनों के जीवन के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ मर करे. ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया गया है. इस महामारी में सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ खड़ी है. नवंबर तक 80 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त अनाज मिलेगा.
Source link
