भारत ने श्रीलंका को पहले T20 मैच में 38 रनों से हराकर 3 मैच की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। भारत की इस जीत में सूर्यकुमार यादव (50) के साथ भुवनेश्वर कुमार (4/22) चमके है। भुवनेश्वर मैन ऑफ द मैच रहे। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टीम के सभी खिलाड़ियों की तारीफ की है.
मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा ‘हमने 10-15 रन कम बनाए ये मुझे लगता है। पहला विकेट जल्दी आउट होने के बाद हमें एक-दो बाउंड्री की जरूरत थी। सूर्यकुमार यादव अच्छे खिलाड़ी है। श्रीलंका ने भी बहुत अच्छा खेल दिखाया।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘भुवनेश्वर ने गेंदबाजी लाजवाब थी, वरुण चक्रवर्ती ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी, वरुण को खेलना बहुत मुश्किल है, मुझे भी उसके खिलाफ काफी दिक्कत होती है। पृथ्वी शॉ T20 में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है और मुझे उम्मीद है की वह जोरदार वापसी करेगा।’
भारत ने सूर्यकुमार यादव और शिखर धवन (46) के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाये थे। इस स्कोर के आगे श्रीलंका की पूरी टीम 126 रन पर आलआउट हो गई थी।
Source link
