श्रीलंका क्रिकेट की समिति के चेयरमैन अर्जुन डी सिल्वा ने कहा कि, ‘हमारी योजना पूरी सीरीज को एक ही स्थान पर कराने की है. ये सारे मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही होंगे, अभी यह ही फैसला किया गया है’.
डी सिल्वा ने कहा, ‘निश्चित रूप से ये सब उस समय की परिस्थितियां पर भी निर्भर करता है. सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेले जाएंगे, कोरोना के कारण ’.
बता दें कि भारतीय B टीम 5 जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी और फिर 1 सप्ताह क्वारंटीन में रहेगी. क्वरंटीन के बाद मेहमान टीम 13 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज और 22 जुलाई से 3 मैचों की T20 सीरीज खेलेगी.
India की B टीम ही जाएगी श्री लंका
श्री लंका के दौरे पर India की B टीम ही जाएगी, क्योंकि India की A टीम 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ World Test Championship का फाइनल खेलेगी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी जो 4 अगस्त से शुरु होगी. रवि शास्त्री India की A टीम के साथ होंगे, राहुल द्रविड़ श्रीलंका के दौरे पर भारत की B टीम का नेत्रत्व करेंगे.
Source link