वनडे सीरीज खेलने के लिए शिखर की कैप्टनी में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पर अजेय बढ़त बना ली है। पहले मैच को भारत ने आसानी से जीत लिया था जबकि दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक तरीके से जीता था। अब टीम इंडिया सोच रही होगी कि वे श्रीलंका को 3-0 से इस सीरीज में क्लीन स्वीप करे। अगर ऐसा होता है तो शिखर धवन के नाम एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
मेजबानों को इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद शिखर धवन ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे जो अभी तक कोई भी भारतीय कप्तान नहीं कर पाया है। अगर तीसरे वनडे में टीम इंडिया श्रीलंका को हरा देती है तो धवन कप्तानी में डेब्यू वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले पहले इंडियन कप्तान बन जाएंगे।
विराट कोहली, एमएस धोनी, और सौरव गांगुली जैसे कप्तान भी अभी रक ये कारनामा नहीं कर सके हैं। धोनी ने अपने पहले कप्तानी वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 2-4 से हार देखी थी। वहीं, विराट भी बतौर कप्तान अपनी पहली वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे। विराट कोहली ने 2013 में इंडिया टीम के कप्तान बने थे।
Source link
