New Delhi: Corona वायरस के कारण IPL 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. IPL के ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी फिलहाल भारत में ही मौजूद हैं. राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने अपना बल्ला युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को गिफ्ट किया है.
बटलर ने जायसवाल को गिफ्ट किया Bat
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर (Buttler) ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो व अपने बल्ले पर खास मैसेज देते हुए लिखा, ‘Yesh आप अपने टैलेंट का लुत्फ उठाइए, मेरी तरफ से ढेरों Congrats.’
विदेशी खिलाड़ी अभी भारत में मौजूद हैं
बता दें कि फिलहाल सभी विदेशी खिलाड़ी बीसीसीआई की अनुमति का इंतजार में भारत में ही है. इस साल IPL में बटलर ने SRH के खिलाफ आखिरी मैच में 64 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली थी. यशस्वी जयसवाल ने इस सीजन में 3 IPL मैच खेले थे, उनका बेस्ट स्कोर 32 रन रहा.
Source link