Homeदेशकोरोना वायरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रद्द किया पश्चिम बंगाल का...

कोरोना वायरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रद्द किया पश्चिम बंगाल का चुनावी दौरा

Facebook
Twitter
WhatsApp

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पश्चिम बंगाल दौरा रद्द कर दिया है. पीएम कल COVID-19 की वर्तमान स्थिति के लिए एक हाई लेवल बैठक करेंगे.

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मैं पश्चिम बंगाल नहीं जा सकूंगा, कोविड-19 की स्थिति पर मैं कल एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करूंगा.”

PM मोदी के कल के कार्यक्रम

– 9 AM आंतरिक बैठक में कोविड -19 संबंधित स्थिति की समीक्षा करेंगे.
– 10 AM देश में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे.
– 12:30PM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा देश में ऑक्सीजन निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे.

तो क्या PM मोदी चुनाव प्रचार नहीं करेंगे?

ऐसे माना जा रहा है कि अब वह राज्य में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे, अब प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल में कोई चुनावी कार्यक्रम तय नहीं है. बता दें कि COVID-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद रैलियां करने पर प्रधानमंत्री व भाजपा विपक्षी दलों के निशाने पर हैं.

Source link

  • Tags
  • covid-19
  • चुनावी कार्यक्रम
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Previous articleIPL 2021: MS Dhoni का IPL में लंबे इंतजार के बाद पहली बार किया ये कमाल, झूमें फैंस
RELATED ARTICLES

कोरोना से निपटने के कितना रेडी है देश? Dr. Harsh Vardhan ने बताई तैयारियां

Lockdown से बचाना है देश, ये आखिरी विकल्‍प होना चाहिए: PM नरेंद्र मोदी

Leave a Reply

Most Popular

IPL 2021: MS Dhoni का IPL में लंबे इंतजार के बाद पहली बार किया ये कमाल, झूमें फैंस

Dance Deewane: Host Raghav Juyal व Arshi Khan कोरोना संक्रमित

In Pics: सलमान खान का नाम लेकर ज़ोर-ज़ोर से सड़क पर रोई राखी सावंत

Recent Comments

Aaj24x7 News
%d bloggers like this: