Homeदेशकोरोना: PM नरेंद्र मोदी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 100 जिलों के...

कोरोना: PM नरेंद्र मोदी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 100 जिलों के जिलाधिकारियों से करेंगे संवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp

दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी कोरोना से देश के 100 सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों के DM के साथ आगामी 18-20 मई को संवाद करेंगे. जानकारी के मुताबिक 9 राज्यों के 46 DM पहली बैठक में शामिल होंगे और 10 राज्यों के 54 DM दूसरी बैठक में शिरकत करेंगे.

सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ कर चुके हैं बैठक

 

 

 

कोरोना की स्थिति पर यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली बैठक होगी, जिसमें DM हिस्सा लेंगे. इससे पहले मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों व राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकें कर चुके हैं.

1 दिन में कोरोना के 3 लाख 62 हजार मामले

 

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर के मामलों में 72% 10 राज्यों में हैं जिनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में हैं. देश में 1 दिन में कोरोना के 3 लाख 62,727 नये मामले सामने आये है. देश में कुल मामले 2 करोड़ 37 लाख 3 हजार 665 हो गए हैं और मृतक संख्या 2 लाख 58 हजार 317 पर पहुंच गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 37 लाख 10 हजार 525 मरीजों का इलाज अब भी चल रहा है. जबकि कोरोना से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सुधर कर 83.26% हो गई है. आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से मृत्यु दर 1.09% दर्ज की गई है.

Source link

  • Tags
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश 
  • कर्नाटक
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
  • केरल
  • कोरोना की स्थिति
  • जिलों के DM
  • तमिलनाडु
  • दिल्ली
  • पश्चिम बंगाल और राजस्थान
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • महाराष्ट्र
  • हरियाणा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Previous articleईद पर India-Pakistan की सेना ने दी मुकारकबाद, LoC पर एक-दूसरे को दी मिठाई
RELATED ARTICLES

जज्बा: ऑल इंडिया बार परीक्षा 71 वर्ष की उम्र में पास की, दिन में खेतों में काम, रात को पढ़ाई

CBSE Board: स्‍कूल अब 10th के छात्रों का आंतरिक मूल्‍यांकन कर अपलोड करेंगे अंक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

ईद पर India-Pakistan की सेना ने दी मुकारकबाद, LoC पर एक-दूसरे को दी मिठाई

फिलिस्तीन से जंग में इजरायल को अमेरिका का साथ मिला, बाइडेन बोले ‘आपको अपनी सुरक्षा का हक’

Recent Comments

Aaj24x7 News
%d bloggers like this: