दिल्ली: मोदी मंत्री परिषद के 78 मंत्रियों में से 42% ने अपने खिलाफ आपराधिक केस होने की जानकारी दी है, जिनमें से 4 पर हत्या के प्रयास का मामले भी हैं. एडीआर (ADR) की एक रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है. बुधवार को 28 राज्य मंत्रियों और 15 नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिसके बाद मंत्रीमंडल के कुल 78 सदस्यों की संख्या हो गई.
ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) ने इन मंत्रियों के चुनावी हलफनामों के द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि इन सभी मंत्रियों के किए गए विश्लेषण में 42 मंत्रियों ने चुनावी हलपनामें में अपने ऊपर कई आपराधिक केस होने का दावा किया है. करीब 24-31% मंत्रियों ने डकैती, हत्या की कोशिश और हत्या आदि समेत कई गंभीर मामलों की घोषणा की है.
निशित प्रमाणिक जो गृह राज्य मंत्री बनाये गये है उन्होंने अपने खिलाफ हत्या के एक मामले की घोषणा की थी. वे इस मंत्रीमंडल के सबसे युवा [35 साल] चेहरे हैं.
हत्या की कोशिश का मामला भी 4 मंत्रियों पर
चुनावी हलपनामें में 4 मंत्रियों ने अपने ऊपर हत्या के प्रयास के मामलों की घोषणा की है. ये मंत्री हैं पंकज चौधरी, निशित प्रमाणिक, जॉन बारला, और वी मुरलीधरन. मंत्रियों के विश्लेषण करने के बाद पता चला कि 70 (90%) करोड़पति हैं. 4 मंत्रियों ने पास तो 50 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति है. ये मंत्री हैं पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजीव चंद्रशेखर और नारायण राणे.
Source link
