न्यू दिल्ली: मोदी सरकार को 7 साल पूरे हो चुके हैं. केंद्र सरकार की चुनौतियों और कोरोना काल के बीच सी वोटर व एबीपी न्यूज ने एक सर्वे किया हैं. ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के लोगों से सभी तमाम मुद्दों पर लोगों से राय ली गई.
मोदी 2.0 की सबसे बड़ी कामयाबी आर्टिकल-370 हटाना हैं
जम्मू-कश्मीर से नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आर्टिकल-370 को हटाना सबसे बड़ी उपलब्धि है. सर्वे के अनुसार, 47.4% लोगो ने कहा कि आर्टिकल-370 को खत्म करना इस सरकार की सबसे बड़ी कामयाबी है. 23.7% राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबसे बड़ी उपलब्धि मानते है. इसी प्रकार 53.4 % लोगों ने कहा कि इस साल पूरे देश में लॉकडाउन ना लगाना मोदी सरकार फैसला सही है.
सवाल और जवाब
1. मोदी सरकार से आर्थिक मोर्चे पर किसे ज्यादा फायदा?
66 % ग्रामीण और 61 % शहरी लोग आर्थिक मोर्चे पर बड़े उद्योगपति को जिम्मेदार मानते हैं.
2. पेट्रोल-डीजल के महंगे होने के लिए जिम्मेदार कौन?
48 % ग्रामीण व 44 % शहरी लोग मोदी सरकार को जिम्मेदार मानते हैं और 22 % ग्रामीण व 19 % शहरी लोग प्रदेश सरकार को जिम्मेदार मानते हैं.
4. 2 साल में जम्मू कश्मीर की स्थिति सुधरी?
56 % ग्रामीण और 67 % शहरी लोग मानना है कि बीते 2 साल में जम्मू कश्मीर की स्थिति काफी सुधरी है.
6. मोदी की सरकार के समय में विदेश से रिश्ते बेहतर हुए?
56 % ग्रामीण और 78 % शहरी लोगो का मानना है कि मोदी राज में भारत के विदेश से रिश्ते बेहतर हुए हैं.
3. केंद्र की नाकामी हैं लद्दाख इलाके में चीन का अतिक्रमण ?
47 % ग्रामीण और 40 % शहरी लोगों ने इसको केंद्र की नाकामी बताया हैं. जबकि 35 % ग्रामीण व 42 % शहरी लोगो ने कहा ये मोदी सरकार की नाकामी नही हैं.
5. CAA का फैसला सही हैं?
48 % ग्रामीण और 65 % शहरी लोग CAA के फैसले पर मौदी के साथ हैं. 20-23 % ने मना किया.
8. मोदी सरकार के काम से कितना संतुष्ट हैं?
31 % लोग मोदी सरकार के काम से बहुत संतुष्ट हैं. 28 % कुछ कम संतुष्ट और 37 % लोग असंतुष्ट हैं.
7. किसानों की मांग को केंद्र सरकार को मानना चाहिए?
41 % ग्रामीण और 44 % शहरी लोग किसान आंदोलन के साथ हैं जबकि 41 % शहरी व 29 % ग्रामीण लोग किसानों की मांग को नहीं मानने के प्क्ष में हैं.
10. अमित शाह के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं?
28 % लोग अमित शाह के काम से बहुत संतुष्ट हैं. 37 % लोग बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं. हालांकि 22 % लोग कम संतुष्ट हैं.
9. राहुल गांधी के काम से कितना संतुष्ट हैं?
केवल 18 % लोग ही राहुल गांधी के काम से बहुत संतुष्ट हैं. 41 % लोग बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं. हालांकि 22 % लोग कम संतुष्ट हैं.
12. पीएम पद के लिए बेहतर कौन?
सबसे ज्यादा 42 % लोग नरेंद्र मोदी को बेहतर मानते है. इसके बाद 12 % राहुल गांधी, 6 % अरविंद केजरीवाल, 6 % मनमोहन सिंह, 4 % ममता बनर्जी, 2 % सोनिया गांधी, 2 % लोगों ने योगी आदित्याथ के को कहा है.
11. किससे सबसे ज्यादा नाराज हैं और बदलना चाहेंगे?
इस सवाल का 54 % लोगों ने जवाब नहीं दिया है. 24 % लोग मोदी सरकार से नाराज हैं, 17 % प्रदेश सरकार और 5 % व्यवस्था से नाराज हैं.
13. पीएम को सीधे चुनना हो तो किसे चुनेंगे?
सबसे ज्यादा 50 % लोग नरेंद्र मोदी को सीधे प्रधानमंत्री चुनना है. जबकि 30 % राहुल गांधी को . 10 % लोगों ने दोनों में से किसी को भी वोट नहीं. 10 % ने सवाल का जवाब नहीं दिया.
14. अपने सांसद के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं?
सर्वे में सबसे ज्यादा 37 % लोग सांसदों से असंतुष्ट हैं. 27 % बहुत संतुष्ट और 26 % कमन संतुष्ट हैं.
Source link
