UPPSC Recruitment 2021: UPPSC ने कई विभागों में 129 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर आवेदन 4 जून 2021 से शुरू हो चुके हैं, जो ऑनलाइन है. अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के अनुसार पर किया जाएगा.
इन विभागों में हैं वेकन्सी
UPPSC के नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रेनिंग डिवीजन स्टेट प्लानिंग इंस्टीट्यूट, हॉर्टिकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग डिपार्टमेंट, मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट, इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिसटिक्स डिवीजन, सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट, मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट, उत्तर प्रदेश आयुष डिपार्टमेंट और डायरेक्टरेट ऑफ नेशनल कैडेट कॉर्प्स के कुल 129 पदों के लिए यह भर्ती आयोजित होगी.
भर्ती की तारीखें
इन विभागो के पदों के लिए 4 जून 2021 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 1 जुलाई 2021 है. सभी उम्मीदवारों को 5 जुलाई 2021 तक सबमिट करना होगा. क्योंकि ये अंतिम तारीख तय की गई है.
योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन, ग्रेजुएशन, और डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं. इसके अलावा 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
शुल्क आवेदन
OBC और जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 105 रुपये, ST और SC कैटेगरी के लिए 65 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी. इसके अलावा दिव्यांगों को 25 रुपये आवेदन शुल्क है.
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाकर जानकारी पढ़े, और अप्लाई करे.
Source link
