देहरादून उत्तराखंड: प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए. तीरथ सिंह ने कहा कि मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर पर जुर्माने को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया जाए. शादियों में 100 लोगों से जायदा की भीड़ न की जाए.
गाइडलाइन का पालन जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे जाकर स्थिति ज्यादा न बिगड़े, राज्य की सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएं और बिना RTPCR Negative रिपोर्ट के किसी को अनुमति न दी जाए.
दवाईयों की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि कोविड के इलाज की जरूरी दवाईयों की ब्लैकमार्केटिंग पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए. अगर कोई विक्रेता इसे करते पाया जाए तो उसका लाईसेंस निरस्त कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. कोविड से संबंधित सभी जरूरी उपकरण सरकारी अस्पतालों में उपलब्घता, दवाईयों की कीमतों के लिये वहां नोडल अधिकारी तैनात किये जाएं.
हेमकुंड साहिब यात्रा व चारधाम यात्रा पर आने वालों की RTPCR रिपोर्ट निगेटिव जरूरी
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि अब से चारधाम यात्रा और हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पर भी RTPCR की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी है.
वैक्सीनेशन में तेजी
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान में भी तेजी लाई जाए. होम आइसोलेशन में जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करवाया जाए और उन्हें जरूरी किट दी जाए तथा उनसे लगातार सम्पर्क रखा जाए.
Source link