CBSE बोर्ड आज 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र के रिजल्ट जारी करने की तारीक का ऐलान कर सकता हैं. वहीं न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in व cbseresults.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर 10वीं-12वीं के परिणाम की तारीख बता सकता है.
सीबीएसई 10वीं-12वीं परिणाम की तारीख
रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई 31 जुलाई तक सभी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर ही देगा. गौरतलब है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने CBSE सहित सारे बोर्डों को 31 जुलाई तक रिजल्ट जारी करने की डेडलाइन दी है. वहीं रिपोर्ट की मानें तो CBSE आज 10वीं-12वीं के परिणाम की तारीख बता सकता है.
सीबीएसई ने रिजल्ट की वेबसाइट का लेआउट भी बदला
ये बता दें कि 26 जुलाई को बोर्ड ने अपनी रिजल्ट वेबसाइट के लेआउट को भी बदल दिया था जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि बोर्ड रिजल्ट अब जारी करने की अपनी फाइनल स्टेज में है. इससे पहले स्कूलों को छात्रों के नंबर 24 जुलाई तक अपलोड करने का टाइम सीबीएसई बोर्ड ने दिया था.
Source link
