देश में कोरोना की दूसरी लहर से प्रतिदिन लाखों मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में वैक्सीन ही एकमात्र विकल्प है. भारत सरकार और राज्य सरकारें ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने में जुटी हैं.
भारत सरकार ने अभी तक 18 करोड़ को वैक्सीन की खुराक दी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत सरकार अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन दे चुकी है. वहीं, अगले 2 दिन में 7 लाख से अधिक खुराक ओर दी जानी हैं.
राज्यों के पास अभी 90 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक हैं
जानकारी के अनुसार अभी सभी राज्यों के पास 90 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फ्री में कोरोना के टीके देकर देशव्यापी टीकाकरण अभियान के साथ है.
बता दें कि, 11 मई तक पूरे देश में 17 करोड़ 52,35,991 covid-19 डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिनो में 19 लाख 83 हजार कोरोना सैंपल टेस्ट हुए है, जिसका पॉजिटिविटी रेट 17% से ज्यादा है.
Source link