पद्म पुरस्कार: पद्म पुरस्कारों के लिए नामित और नामांकन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. इसकी लास्ट तारीख 15 सितंबर 2021 है. गणतंत्र दिवस पर इन पुरस्कारो के विजेताओं की घोषणा की जाती है. गृह मंत्रालय के मुताबिक, आप padmaawards.gov.in पर जाकर इसके लिए नामांकन कर सकते है.
रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों को लेकर लोगों से आग्रह किया था. अपने ट्वीट में पीएम ने कहा, ‘देश में प्रतिभाशाली लोगों की कमी नहीं है, जो जमीनी स्तर पर अद्भुत् कार्य कर रहे हैं. अधिकतर हम ऐसे लोगों के को ना तो ज्यादा देख और ना ज्यादा सुन पाते. यदि आप लोग ऐसे किसी असाधारण व्यक्तियों को जानते हैं तो उन्हें पद्म पुरस्कार के लिए नामित करे. ये प्रक्रिया 15 सितंबर 2021 तक चलेगी.”
गुमनाम नायको को दिए जा रहे पद्म पुरस्कार अब
बता दें कि पद्म पुरस्कार में पद्म भूषण, पद्म विभूषण, और पद्म श्री पुरस्कार शामिल होते हैं. ये देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिना जाता हैं. मोदी सरकार अब पद्म पुरस्कारों को आम आदमी तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है. पिछले कुछ वर्षो में ऐसे ही लोगों को इसके लिए चुना जा रहा है, जो समाज में असाधारण कार्य करते हैं लेकिन उन्हें कोई जनता नही हैं.
पिछले वर्षों में मोदी सरकार ने सैकड़ों गुमनाम लोगो को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है. इन पुरस्कारों को 1954 में शुरू किया गया था जो गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिये जाते है.
Source link
