बिग बी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि कैसे वह अपने पिता कवि हरिवंश राय बच्चन से अब भी दूर नहीं रखते हैं. अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो अपने दिवंगत पिता की बुक को पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. बाहरी आवाजों से बचने के लिए हेडफोन पहनते हुए हैं.
फोटो की वेबसाइट पर उन्होंने लिखा है कि: मैं अपने दिवंगत पिता के कार्य से खुद को दूर नहीं रख पता, उनके शब्द अब मेरी आवाज में हैं.
बता दें कि कुछ दिनों पहले अमिताभ की एक तस्वीर बहुत वायरल हुई थी. इस पिक्चर में अमिताभ बच्चन डार्क ब्लू चश्मा व ब्लैक लेदर जैकेट पहनकर, अपनी हार्ले बाइक पर पोज देते दिखाई दे रहे हैं. उनके फैंस उनकी इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.
बिग बी अमिताभ ने अपनी एक फोटो पोस्ट करके लिखा कि, “बाइक हार्ले को चलाना अपने आप में ही एक अलग दुनिया है”. ये 2011 में रिलीज हुई फिल्म “बुड्ढा होगा तेरा बाप” का फोटो पोस्टर है. इस मूवी में अमिताभ के अलावा, सोनू सूद और हेमा मालिनी अहम भूमिका में नजर आए थे. ये फिल्म दर्शको द्वारा बहुत ही पसंद की गई थी. अमिताभ की ये पिक्चर सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हुई है.
उनके काम की बात करें तो, अभिनेता के पास अभी में अलविदा, ब्रह्मास्त्र, चेहरे, झुंड, मे डे, और हॉलीवुड फिल्म “द इंटर्न” का रीमेक है, इसके साथ ही दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ एक अनटाइटल्ड मूवीज भी है.
Source link
