देश में कोविड की दूसरी लहर की रफ्तार कम हो चुकी है. अब कोरोना को हराने के लिए अब तक एक मात्र उपाय सतर्कता और वैक्सीनेशन है, इसलिए वैक्सीनेशन को तेज किया जा रहा है. अब महाराष्ट्र सरकार एक अनोखा प्रयोग कर रही है. महाराष्ट्र में गांवों को जागरूक करने के लिए Corona-free village competitions का आयोजन किया जा रहा है.
प्रत्येक मंडल में 3 पुरस्कार
गांवों के लोगों को इस संक्रमण बचाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीण विकास मंत्री मुशरिफ ने बताया कि जो भी गांव कोरोना से निपटने के लिए बेहतर ढंग प्रबंधन करेगा, उस गांव को अवार्ड दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल के लिए अलग-अलग अवार्ड दिए जाएंगे. सबसे बेहतर काम करने वाली पंचायत को 50 लाख रुपये का मिलेगा जबकि उसके बाद रहने वाले गांवों को 25 लाख, तीसरे नंबर वाले गांवों को 15 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा.
देश में अब तक 22 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब 22.09 करोड़ नागरिको को वैक्सीन लग चुकी है. इनमें 99.12 लाख हेल्थ वर्करों है जो पहली डोज ले चुके है जबकि 68.15 लाख को दोनों डोज दी जा चुकी है. इसी प्रकार 1.59 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर भी एक डोज और 85.77 लाख को दोनों डोज दी जा चुकी है.
Source link
