देश के मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, और उत्तर प्रदेश में तेज से बहुत भारी बारिश की संभावना जतायी है. भारी बारिश, लैंड स्लाइड, और बाढ़ से कई राज्जयों में भारी नुकसान हो रहा है. बाढ़ से महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कई लोगों की मौत हो गई.
हिमाचल के लाहौल-स्पीति इलाके में भारी बारिश से पहाड़ खिसकने/गिरने और बादल फटने के कारण 175 पर्यटक फंस गये . 387 सड़कें बंद हैं. वही उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बारिश की अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की जान चली गई. जम्मू-कश्मीर के एक गांव में बादल फटने की तबाही से 20 लोग लापता है. दिल्ली के साथ-साथ आसपास के इलाकों में बारिश से तापमान में बहुत ही गिरावट आयी है. दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब 203.37 मीटर तक पहुच गया.
राजस्थान में ‘रेड अलर्ट’
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई भागो में बहुत भारी बारिश की चेतावनी देकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. जयपुर मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की सम्भावना जताई है. शुक्रवार को राज्य के अजमेर, नागौर, सीकर जिले में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है.
मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी भोपाल के मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के लगभग 15 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश होने की आशंका है, इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश के सागर, दतिया, छतरपुर, शिवपुरी, अनूपपुर, श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, टीकमगढ़, रतलाम, डिंडोरी, नीमच, मंदसौर, बालाघाट एवं मंडला जिलों में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में रात भर हुई भारी बारिश ने गुरुवार को कोलकाता और प्रदेश के कुछ जिलों में जनजीवन को भी प्रभावित किया है. मौसम केंद्र ने शुक्रवार सुबह तक कोलकाता में बहुत तेज बारिश की संभावना बताई है. दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता नीरज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टिकियापारा यार्ड, हल्दिया और ओडिशा के भद्रक में रेल पटरियों के ऊपर बारिश का पानी भरने की सूचना मिली है.
पश्चिमी और पूर्वी यूपी में पिछले 1 दिन से ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश हुई. आगरा, सहारनपुर, खीरी,फतेहपुर, चित्रकूट, बदायूं, और मुजफ्फरनगर जिलों में बारिश दर्ज हुई. हरियाणा के रोहतक, अंबाला, हिसार, भिवानी, गुड़गांव, और नारनौल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. पंजाब में भी बारिश की सम्भावना जताई गई है.
Source link
