Microsoft इसी महीने 24 जून को अपने Windows ऑपरेटिंग सिस्टम का नेस्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने बताया है कि वो 24 जून को शाम 8.30 बजे एक वर्चुअल इवेंट आयोजित करेगी जिसमे सीईओ सत्य नडेला और चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर पानोस पनय भी मौजूद रहेंगे. Microsoft अपने Windows ऑपरेटिंग सिस्टम का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन इसी इवेंट पर वर्ल्ड के सामने पेश करने जा रही है.
Windows Central की रिपोर्ट के मुताबिक Windows ऑपरेटिंग सिस्टम के इस वर्जन का कोड नाम ‘Sun Valley’ रखा जा चूका है. इस वर्जन में Windows का यूजर इंटरफेस का नया डिजाइन और नया ऐप स्टोर भी शामिल होगा.
डिवेलपर और क्रीएटर पर होगा फोकस
बिल्ड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2021 के दौरान सत्य नडेला ने कहा था कि, “हम Windows ऑपरेटिंग सिस्टम में बड़े अपडेट करने जा रहे हैं. Microsoft का मकसद क्रीएटर और डिवेलपर को कुछ बेहतर आर्थिक अवसर देना है. मैं पिछले कुछ महीनों से खुद भी इस काम पर लगा हूं और इस नेक्स्ट जेनरेशन सिस्टम को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं.”
ये बता दें कि पिछले कई महिनों से माइक्रोसॉफ्ट Windows के अपने नये ऐप स्टोर पर काम कर रहा है. इस ऐप स्टोर में डवलपर्स भी अपने ऐप डाल सकेंगे, खुद बनाकर, जिसमें फायरफ़ॉक्स और क्रोम की तरह के ब्राउजर भी होंगे. इसके साथ साथ विंडो 95 के कई आइकन भी मिल सकते हैं.
Source link
