Homeदेशप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों की समीक्षा बैठक की, खिलाड़ियों की हर जरूरत होगी पूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

टोक्यो ओलंपिक 2021: PM नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए गुरूवार को भारत की तैयारियों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के टीकाकरण से लेकर ट्रेनिंग तक की हर सुविधाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाना चाहिए. पीएम ने कहा कि खेल हमारे दिल में बसता हैं उन्होंने कहा कि वे जुलाई में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सभी खिलाडियो जुड़ेंगे और सभी भारतीयों की ओर से शुभकामनायें भी देंगे.

मोदी ने खिलाड़ियों को लेकर यह कहा

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 135 करोड़ की शुभकामनायें ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी युवाओं के साथ होंगी. और खिलाड़ी भारत के नाम को चमकाने में कोई कसर नही छोड़ेगे. पीएमओ कार्यालय के अनुसार मोदी को बताया गया कि कुल 100 खिलाड़ियों ने 11 खेलों में टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है. साथ ही 25 खिलाड़ियों के क्वालीफाई करने की ओर संभावना है. बता दे कि 2016 रियो डि जिनेरियो के पिछले पैरालंपिक में कुल 19 भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और टोक्यो पैरालंपिक के लिये 26 पैरा खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है इसके साथ ही 16 के क्वालीफाई करने की संभावना है.

पीएमओ का इस बात पर रहेगा जोर

 

पीएमओ अधिकारी बोले कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रेरित करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसलिए 23 जुलाई से आरम्भ होने वाले ओलंपिक के दौरान भारत में उनके परिवार के सदस्यों और माता-पिता के साथ नियमित वीडियो कांफ्रेंस आयोजित की जायेंगी.

वैक्सीन को लेकर क्या बोले पीएम

 

पीएम को ये जानकारी भी दी गयी कि कोरोना महामारी के दौरान खिलाड़ियों की ट्रेनिंग में किसी भी प्रकार की बाधा ना आये और खिलाड़ियों का टीकाकरण के लिए विशेष कदम उठाये जा रहे हैं. मोदी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक क्वालीफाई खिलाड़ी और उसके सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों को जल्द से जल्द टीका दिया जाना चाहिए.

Source link

Facebook
Twitter
WhatsApp
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Aaj24x7 News
%d bloggers like this: