दिल्ली: बीजेपी अब कर्नाटक का मुख्यमंत्री भी बदलने जा रही है, कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा जल्दी ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि इस्तीफे के वजह खराब सेहत और बढ़ती उम्र का हवाला दिया गया है. हालांकि येदियुरप्पा ने इन बातो से इनकार किया है. उन्होंने ये सब अफवाह बताते हुए सभी बातो को खारिज कर दिया है.
न्यूज एजेंसी के सूत्रों से जानकारी मिली कि खराब सेहत और बढ़ती उम्र के कारण से अब उनका सीएम बने रहना संभव नहीं है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में उन्होंने खराब सेहत और उम्र का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की है. आज उन्होंने BJP अध्यक्ष जेपी से भी मुलाकात की है. पार्टी आलाकमान ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्दी ही कर्नाटक के अगले सीएम पर फैसला लिया जाएगा. विधायक दल की बैठक जल्दी ही होगी.
कौन होगा अगला कर्नाटक का मुख्यमंत्री
अब सवाल है कि येदियुरप्पा के बाद अब कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है. 1-2 दिन में नये मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा. इस रेस में सबसे आगे प्रह्लाद जोशी है. प्रह्लाद जोशी मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं, जो उत्तर कर्नाटक से सांसद हैं. उनके बाद दूसरा नाम बीएल संतोष का भी है. बीएल संतोष फिलहाल BJP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हैं. इनके अलावा मुर्गेश निराणी और वसवराज एतनाल, और डिप्टी सीएम लक्ष्मण सवदी भी मुख्यमंत्री के दावेदार माने जाते हैं.
2019 में येदियुरप्पा बने थे कर्नाटक के सीएम
2018 के विधानसभा चुनाव में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. लेकिन BJP अपना मुख्यमंत्री नहीं बन सकी थी. बाद में कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे के बाद, 26 जुलाई 2019 को बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के नये सीएम बने थे. कई महीनों से येदियुरप्पा के काम की शिकायत पार्टी आलाकमान को मिल रही थी.
Source link
