रणवीर सिंह का छोटे पर्दे पर डेब्यू

रणवीर सिंह जल्द ही कलर्स टीवी के शो “द बिग पिक्चर” में नजर आएंगे। यह छोटे पर्दे पर उनका डेब्यू होगा। रणवीर इस क्विज शो को टेलीविजन पर होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो का निर्माण ‘Banijay Asia’ और ITV Studios Global Entertainment B.V. द्वारा किया जाएगा, और यह Voot और Jio टीवी पर भी स्ट्रीम होगा।
भारतीय टेलीविजन के इतिहास का एक नया पाठ लिखने जा रहा है। छोटे परदे पर अब हिंदी सिनेमा के नंबर वन हीरो रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। हिंदी सिनेमा के सलमान खान और अमिताभ बच्चन नाम के प्रमुख सितारों छोटे परदे पर कदम रखकर कामयाबी पा चुके हैं। अब रणवीर सिंह भी इन सितारों की परिपाटी में नया पाठ लिखने को तैयार हो चुके है। छोटे परदे पर गोविंदा, अनुपम खेर और शाहरुख खान जैसे सितारे भी कई गेम शोज होस्ट कर चुके हैं, लेकिन इनके शो अधिक सफल नहीं हो सके।
‘द बिग पिक्चर’ की पहली झलक आपको शनिवार शाम 6:45 पर दिखाई देगी। ये शो voot पर भी उपलब्ध होगा। टीवी पर शुरुआत करने के बारे में रणवीर ने कहा कि, ‘कलाकार के रूप में खोज करने और प्रयोग करने की मेरी इच्छा लगातार चलती रहती है। इंडियन सिनेमा ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे इस मंच के जरिये दर्शकों ने अपार प्यार भी दिया है। मैं अब ‘कलर्स’ के ‘द बिग पिक्चर’ नाम के शो के साथ टीवी पर पहली बार सबके साथ जुड़ने जा रहा हूं।’
गेम कैसे खेले
‘द बिग पिक्चर’ के प्रोमो को देखकर ही साफ पता चलता है कि इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स को कुछ फोटो दिखाई जाएंगी, जिसके पर सवाल किए जाएंगे। ये तस्वीरें फिल्मों से हो सकती। सही जवाब देने वाले करोड़ों रुपये जीत सकते है। ये शो एंटरटेनिंग के साथ साथ लॉजिकल भी होने वाला है, जो फिल्मों की कुछ ज्यादा ही जानकारी रखते है उन्हें पैसे भी कमाने का मोका देने वाला है।
