12 जून को होने वाली IMA पासिंग आउट परेड को देखते हुए दून पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। जो 5 जून से 12 जून तक लागू रहेगा। इस दौरान IMA की तरफ जीरो जोन रहेगा। शहर में यह डायवर्जन अलग-अलग समयावधि के लिए अलग-अलग दिनों में किया जाएगा।
IMA पीओपी 2021: कोविड संकट के बीच 12 जून को होगी पासिंग आउट परेड, कैडेट्स के परिवार वाले नहीं होंगे शामिल
प्लान ये रहेगा
– परेड के दौरान IMA की तरफ जीरो जोन रहेगा।
– बल्लूपुर से आने वाला समस्त वाहनों रांगणवाला चौकी के पास से डायवर्ट कर मीठीबेरी से प्रेमनगर की ओर से मैन रास्ते पर जा सकेगा।
– प्रेमनगर की ओर से आने वाले समस्त वाहनों को IMA एमटी सेक्शन गेट की ओर डायवर्ट कर रांगणवाला की ओर निकाला जाएगा।
– विकासनगर की ओर से आने वाले वाहनों को हर्बटपुर से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह धर्मावाला चौक से होते हुए शिमला बाईपास से शहर में प्रवेश कर सकेगा।
– भाऊवाला-सेलांकुई से आने वाले सभी वाहनों को धूलकोट से सिंघनीवाला से नया गांव को ओर निकाला जाएगा।
– देहरादून-विकासनगर-हर्बटपुर होते हुए दिल्ली को जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास से विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
– देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले वाहनों को बल्लूपुर/बल्लीवाला से होते हुए GMS रोड होते हुए शिमला बाईपास की तरफ निकाला जाएगा। यही से वाहन शिमला बाईपास से विकासनगर की ओर जा सकते हैं।
डायवर्जन तिथि और समयावधि
5 June –
05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
हैवी वाहन सुबह 05.00 बजे से 11.30 बजे तक
8 June
सुबह 05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
हैवी वाहन सुबह 05.00 बजे से 11.30 बजे तक
10 June
05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
हैवी वाहन सुबह 05.00 बजे से 11.30 बजे तक
11 June
सुबह 07.00 बजे से 09.30 बजे तक।
हैवी वाहन सुबह 06.45 बजे से 10.00 बजे तक
12 June
सुबह 05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
हैवी वाहन सुबह 05.00 से 11.30 बजे तक
Source link
