कोरोना महामारी की शुरुआत के साथ देश भर के कॉलेज, स्कूल, और अन्य शैक्षणिक संस्थान बहुत लंबे समय से बंद हैं. हालांकि कुछ प्रदेशो ने पिछले साल कुछ समय के लिए इंस्टीट्यूट्स को खोलने की इजाजत दी थी लेकिन कोविड की दूसरी लहर को देखते हुए स्कूल-कॉलेज फिर से बंद कर दिए गए थे. अब कोविड संक्रमण के केस में गिरावट दर्ज की जा रही है तो स्कूल-कॉलेज व शिक्षण संस्थानो को खुलने का सवाल हर छात्र के मन में है.
आइए देखते हैं उन राज्यों की लिस्ट जो स्कूल फिर से खोले जाने की तैयारी कर रहे है.
हरियाणा
हरियाणा सरकार ने स्कूल कक्षा 9 से 12 तक 16 जुलाई से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खोलने का फैसला किया है. सामान्य स्थिति पर कक्षा 6-8 के लिए स्कूल 23 जुलाई से खुलेंगे. इसके साथ ही छात्रों को उनके माता-पिता की लिखित अनुमति के बाद ही स्कूल आने की इजाजत होगी. फिलहाल प्रदेश में कक्षा 1-5 तक के स्कूल बंद रहेंगे.
उत्तर प्रदेश
यूपी सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए स्कूल-कॉलेजों को फिर से खोल दिए हैं. वहीं, छात्रों को अभी स्कूल आने की अनुमति नहीं है. फिलहाल यूपी में ऑनलाइन क्लासेस ही जारी रहेगी.
पंजाब
पंजाब सरकार के स्कूलों ने जनवरी में कक्षा 5-8 के लिए ऑफलाइन क्लासेस शुरू कर दी थी. हालांकि छात्र की संख्या कम होने से स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी करना पड़ा था. अब ऑफ़लाइन क्लासेस 28 जून से फिर शुरू हो गई.
गुजरात
गुजरात में 12 क्लास के स्कूल और अंडर व पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज भी 15 जुलाई से खुल रहे हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री रूपानी के कहा कि, “हालांकि, स्कूल के इच्छुक छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास का भी ऑप्शन जारी रहेगा”
बिहार
बिहार में 12 जुलाई 2021 से सभी शैक्षणिक संस्थान खुल गए हैं. इसमें 11वीं और 12वीं के स्कूल, सभी डिग्री कॉलेज, सभी यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट कुल 50% उपस्थिति के साथ खोले गए हैं. बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी हाल ही में ट्विटर पर इन्हे खोलने के संबंध में सूचना दी थी.
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में स्कूलों को कक्षा 8-12 के छात्रों के लिए 15 जुलाई से कक्षाएं फिर से शुरू करने की इजाजत है. स्कूल से संबंधित सभी टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ का कोविड वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी.
पुडुचेरी
पुडुचेरी ने भी 16 जुलाई यानी इस शुक्रवार से कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए सभी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है.
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में अगस्त में 50% उपस्थिति के साथ सभी स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रहा है. लेकिन वहीं खबर ये भी है कि सरकार 2 बैचों में कक्षाएं चलाने पर विचार कर रही है.
ओडिशा
ओडिशा सरकार ने 21 जून को कक्षा 1-10 तक के छात्रों के लिए YouTube पर ऑनलाइन कक्षाओं शुरू की है. कक्षा 9-10 के लिए ऑनलाइन क्लास 31 जुलाई तक जारी रहेंगी, जबकि कक्षा 1-8 तक के लिए क्लास 7 जुलाई तक जारी रहेंगी.
दिल्ली
दिल्ली में अभी तक स्कूल पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. दिल्ली में छात्रो के लिए ऑनलाइन कक्षाए जारी रहेगी.
कर्नाटक
कर्नाटक सरकार भी 19 जुलाई से सभी शैक्षणिक संस्थान को दोबारा खोले पर विचार कर रही है. कॉलेजों में 64% छात्रों और 85% स्टाफ की उपस्थिति के साथ कॉलेज खोलेने की तैयारी हो रही है.
Source link
