Pavitra Rishta 2: सुशांत सिंह राजपूत की जगह अंकिता लोखंडे के संग नजर आएंगे शाहीर शेख, सामने आईं तस्वीरें

Facebook
Twitter
WhatsApp

सुशांत राजपूत और अंकिता लोखंडे की भूमिकाओं वाले सुपरहिट टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ के दुसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। इस सीरियल में सुशांत सिंह ने मानव जबकि अंकिता ने अर्चना का रोल निभाया था। अब ‘पवित्र रिश्ता 2’ में मानव की भूमिका में शाहीर शेख नजर आने वाले हैं। शूटिंग के सेट से अंकिता और शाहीर की पहली तस्वीरें सामने आई हैं।

शो के मेकर ऑल्ट बालाजी के सोशल मीडिया से रविवार को पवित्र रिश्ता 2 के शूटिंग की सबसे पहली तस्वीरें आ गई हैं। इन तस्वीरों में अंकिता लोखंडे और शाहीर शेख हाथ में क्लैपबोर्ड लिए नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा गया कि, ‘कई बार हमें बहुत साधारण जिंदगियों में असाधारण लव स्टोरी मिल ही जाती हैं। अर्चना और मानव की इस लव स्टोरी के गवाह बनें। पवित्र रिश्ता 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह जल्द ही डिजिटल प्लैटफॉर्म पर प्रसारित होगा।’

इन फोटो के सामने आने के बाद फैन्स के बहुत कॉमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ फैन्स इसके दूसरे सीजन को लेकर उत्साहित हैं वहीं कुछ फैन्स ने निराशा जाहिर की है कि काश इस सीजन में भी सुशांत राजपूत ही मानव के किरदार में नजर आते। इस बार पवित्र रिश्ता 2 किसी टीवी चैनल पर प्रसारित नही किया जाएगा, पूरी तरह डिजिटल प्लैटफॉर्म पर ही प्रसारित किया जाएगा।

Source link

Facebook
Twitter
WhatsApp
RELATED ARTICLES

दिव्यांका त्रिपाठी ने खतरों के खिलाड़ी 11 के लॉन्च पर केक काटकर मनाई वेडिंग ऐनिवर्सरी, देखे फोटो

Dance Deewane 3: जब माधुरी दीक्षित ने कहा ‘I Love You’ तो अनिल कपूर खुशी से उछल पड़े, देखो प्रोमो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पिछले 24 वर्षो से वनडे सीरीज का प्यासा श्रीलंका, नहीं हरा पाया भारत को, देखें आंकड़े

कोविड अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 37,154 नए केस आये, 724 मरीजो की मौत

Aaj24x7 News
%d bloggers like this: