मुंबई: बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बीती रात एक बैनर लगाया है. बैनर में लिखा “Big B show Big heart” ‘प्रतीक्षा’ संत ज्ञानेश्वर के रास्ते को चौडा करने के लिए लोगो और BMC की मदद करे.
पूरा मामला क्या है
अमिताभ बच्चन के घर की दीवार को मुंबई में तोड़ने की तैयारी की जा रही है. बीएमसी अमिताभ के जुहू बंगले की एक तरफ की दीवार को तोड़ने की तैयारी की है. 2017 में ही अमिताभ को BMC ने नोटिस भेज दिया था, इस नोटिस का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है.
सड़क 60 फीट की होगी
BMC सुपरस्टार के बंगले की दीवार को तोड़कर सडक को 60 फीट चौड़ी करना चाहती है, क्योंकि अभी इस रोड की चौड़ाई 45 फीट ही है. अमिताभ के घर के बाहर रोजाना जाम लगता है, इसी वजह से ये फैसला किया गया है.
अमिताभ कोर्ट जा चुके हैं
बता दें कि, BMC के नोटिस के बाद एक्टर कोर्ट गये था. कोर्ट ने तब इस मामले पर BMC के काम पर रोक लगा दी थी. लेकिन पिछले साल कोर्ट ने फिर से काम शुरू करने की बात कही थी.
Source link
