RRB ने अपनी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) 7वें चरण के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किये हैं. CBT परीक्षा के अंतिम चरण यानि सातवें फेज के लिए एडमिट कार्ड जारी किये गये हैं. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड करने होंगे.
कोरोना गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य
RRB द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक उम्मीदवारों को कोविड-19 संबंधित दिशानिर्देशों का पालन ही करना होगा. फोटो खींचने के समय के अलावा, सभी उम्मीदवारों के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा. बता दें कि छठे फेज के एग्जाम अप्रैल में हुए थे.
एडमिट कार्ड 2021 ऐसे करें डाउनलोड
1: RRB की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
2: होमपेज पर RRB NTPC सीबीटी एडमिट कार्ड नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
3: फिर कैंडिडेट लॉग इन पेज पर आ जाएगा.
4: रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि डालकर लॉगिन पर क्लिक करें.
5: सभी डिटेल्स जेसे एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट, शहर को डाउनलोड करें.
6: प्रिंट आउट लेकर भी रख लें.
23-31 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा
NTPC के लिए सातवें फेज की परीक्षा जो पहले कोरोना के कारण नहीं की जा सकी थी. अब वह 23. 24. 26. और 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी. एग्जाम में सिर्फ 10 दिन का समय है इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए रेलवे बोर्ड की ऑफिशियल साइट rrbcdg.gov.in पर डेली विजिट करते रहे.
Source link
