उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में BJP और कांग्रेस की वोट बैंक कोतोड़ने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को दून पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने लोक लुभावन घोषणा कर वोट प्राप्त करने की कोशिश की। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त और पुराने बिजली बिल माफ भी करने के वादे किए। वहीं उत्तराखंड के किसानों को फ्री बिजली भी दी जाएगी।
देहरादून में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड आकर बहुत अच्छा लग रहा है। भगवान ने देवभूमि को बहुत कुछ दिया है। यहां अच्छे, मेहनती, और ईमानदार लोग हैं, लेकिन उत्तराखंड की पार्टियों और नेताओं ने इसे बर्बाद कर कर दिया है।
बिजली क्षेत्र में फिर 4 बातों की गारंटी का लोलीपोप
दिल्ली सीएम ने कहा कि मैं बिजली क्षेत्र में 4 बातों की गारंटी दे रहा हूं। पहली: उत्तराखंड में प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। दूसरी: हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर गलत बिजली देखेगे। लिहाजा पुराने बिजली बिल भी माफ किए जाएंगे। तीसरी: उत्तराखंड में 24 घंटे बिजली नो पावर कट। चौथी: प्रदेश के किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी।
दोनों पार्टियों के बीच फसी उत्तराखंड की जनता
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड दोनो पार्टियां के बीच में उत्तराखंड की जनता पिस रही है। दोनों पार्टियों चाहती है एक बार तुम, एक बार हम आये। कोई पार्टी अपने ही सीएम को बेकार बता रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 1 महीने से विपक्ष के नेता का चुनाव नही कर पा रही है। इन पार्टियों को जनता के विकास से लेना देना बिल्कुल नहीं है। लोगों के खर्चे बढ़ते जा रहे हैं, आमदनी बढ़ नहीं रही।
मैं उत्तराखंड के लोगों को भरोसा दिलाकर कहना चाहता हूँ, जो काम हमने दिल्ली में किए है वो इस प्रदेश में भी करेंगे, केजरीवाल वो करता है, जो कहता है।
Source link
