कोविड-19 महामारी से बचाने के लिए देश भर में वैक्सीनेशन का अभियान चल रहा है. हर रोज लाखों लोगों को टीका लगाया जा रहा है. लोगो को वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करने के लिए CoWIN ऐप या पोर्टल पर रजिस्टर करना होता हैं. अब CoWIN ऐप और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कैप्चा नहीं डालना होगा. इसके साथ अब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी तेज हो पायेगा.
CoWIN पोर्टल और ऐप पर रजिस्टर करने पर अब लाभार्थियों को एक 4 डिजिट का कोड दिया जा रहा है, जो उन्हें टीकाकारण केंद्र पर दिखाना पड़ता है. तब से ही Captcha के डालने के स्टेप को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से हटा दिया गया है.
वैक्सीनेशन स्लॉट CoWIN पोर्टल पर ऐसे बुक करें
सबसे पहले CoWIN वेबसाइट लो खोले
फिर Register/Sign in पर क्लिक करें
उसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर Get OTP पर क्लिक करें
मोबाइल पर OTP प्राप्त होने के बाद उसे एंटर करके वेरिफाई पर क्लिक करें
यहां अब Register for Vaccination का पेज दिखाई देगा
इस पेज पर अपनी सारी जानकारी भरकर, जिसमें आईडी प्रूफ, नाम, लिंग और बर्थ डेट जैसी इन्फोर्मेशन होगी
सारी डीटेल्स भरने के बाद Register पर क्लिक करें
इसके बाद Appointment schedule करने का ऑप्शन आएगा
फिर नाम के पास में ही Schedule पर क्लिक करें
सर्च बार में अपना पिनकोड डाले. सेंटर्स वाली जगह पर पिन दिखाई देगी
उसके बाद अपने समय से डेट और टाइम सेट कर Confirm पर क्लिक करें
एक बार में 4 मेंबर्स के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं. और आप वैक्सीन की तारीख भी बदल सकते हैं.
दिल्ली: कोविड संक्रमण के नए मामलों में गिरावट लगातार जारी है, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,20,529 नए कोरोना के मामले आए है और 3 हजार 380 संक्रमितों की जान चली गई है.
Source link
